समाचार · मध्य प्रदेश
बुद्ध शरणं गच्छामि के जयकारों से गूंजा बैतूल:कठिन चीवर दान और वर्षावास समापन पर निकली धम्म रैली, सम्राट अशोक की झांकी और आदिवासी नृत्य बने आकर्षण
बैतूल के सदर स्थित पंचशील बुद्ध विहार में रविवार को कठिन चीवर दान एवं वर्षावास समापन समारोह के तहत धम्म रैली निकाली गई। इसमें बौद्ध भिक्षुओं, उपासक-उपासिकाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धम्म ध्वज और बैनरों के साथ निकली रैली में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की सवारी, सम्राट अशोक और दो सैनिकों की झांकी, आदिवासी नृत्य और कठिन चीवर पालकी आकर्षण का केंद्र रहे। धम्म रैली में शामिल हुए उपासक-उपासिकाएं मीडिया प्रभारी आरडी पाटिल ने बताया कि रैली में अट्ठ परिष्कार दान प्राप्त करने वाले 10 उपासक शामिल हुए। इसके बाद ओपन जीप में पूज्य भंते विराजमान रहे। रैली में डीजे और धम्म ध्वज लेकर चल रहे उपासकों ने भी सहभागिता की। धम्म रैली के पंचशील बुद्ध विहार पहुंचने पर अट्ठ परिष्कार प्राप्त करने वाले उपासक-उपासिकाओं और उनके परिवारों ने भिक्षु संघ का स्वागत-सत्कार किया। कठिन चीवर दान और संघ दान के अनुष्ठान समारोह के दौरान कठिन चीवर दान और संघ दान का मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें पूज्य भंते विनय रक्खिता महाथेरो, संघ धम्मप्रकाश जी सहित बौद्ध भिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों और सामूहिक सहभागिता के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। वर्षावास समिति ने किया आयोजन यह आयोजन वर्षावास समिति और पंचशील बुद्ध विहार समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज वरवड़े, सचिव नरेश भूमरकर, माखन झोड़, रामा अतुलकर, मधुकर पाटिल, तुकाराम लोखंडे, भावराव भालेकर और कमलेश उबनारे सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की। इस आयोजन की तस्वीरें देखें…