Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

पानी से घिरी शराब दुकान में फंसे दो सुरक्षाकर्मी:महानदी उफान पर, नगर सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला, 3 दर्जन गांवों में अलर्ट

INT News26 September 2026 at 11:56 am

महासमुंद जिले में दो दिन से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। महानदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी-नाले उफान पर हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने महानदी किनारे के करीब तीन दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। इसी बीच ग्राम बम्हनी में सरकारी शराब दुकान चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गई। दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन अंदर फंस गए। वीडियो बनाकर बताई स्थिति, प्रशासन तक पहुंची जानकारी बाढ़ के पानी में फंसे दोनों सुरक्षाकर्मियों ने वीडियो बनाकर अपनी स्थिति बताई। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंची। दुकान के चारों तरफ पानी भर जाने के कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। नगर सेना की टीम ने दोनों को सुरक्षित निकाला सूचना मिलते ही प्रशासन ने नगर सेना की टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर बचाव अभियान चलने से बड़ा हादसा टल गया। महानदी किनारे गांवों में अलर्ट लगातार बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से किसी भी आपात स्थिति के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।