sports
फीफा वर्ल्ड कप: 'हाईवोल्टेज' सेमीफाइनल मैच में मजबूत इंग्लैंड से गत विजेता अर्जेंटीना का सामना
INT News15 July 2026 at 05:15 pm

अटलांटा, 15 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12.30 बजे से (भारतीय समय के अनुसार) अटलांटा स्टेडियम (जॉर्जिया) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साल 1966 की चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत गत विजेता अर्जेंटीना से होगी। इस 'हाईवोल्टेज मैच' में दोनों टीमों के लिए फाइनल का अंतिम टिकट दांव पर होगा।