Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में वकील से 44 लाख की ठगी:दुकान बेचने का झांसा दिया, फर्जी दस्तावेजों से लोन लिया, पिता-पुत्र नामजद

INT News4 November 2026 at 01:50 pm

पलवल में फर्जी दस्तावेजों से बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन लेने और वकील से 44 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पिता रमेश चंद और उसके बेटों राहुल व विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सेल को सौंपी गई है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के मुताबिक, शिव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन डबास ने एसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी दादी के पड़ोस में रहने वाले रमेश चंद और उसके बेटे राहुल और विनोद 10-12 साल से होटल और गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करते हैं। 44 लाख रुपए में तय हुआ था सौदा शिकायत के अनुसार, रेलवे रोड पर विवेकानंद स्कूल के पास रमेश की दुकान का सौदा 44 लाख रुपए में तय हुआ था। पूरी रकम देने के बाद सुरेंद्र मोहन ने रजिस्ट्री कराने को कहा, तो रमेश ने बताया कि दुकान पर राहुल ने बैंक से लोन लिया हुआ है।उसकी 27-28 किस्तें बाकी हैं। इसके बाद राहुल और विनोद के नाम के चेक दिए गए और लोन चुकाकर रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया गया। बैंक में जांच कराने पर पता चला कि चेक और खाते फर्जी आईडी पर हैं। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने अपनी फोटो लगाकर अलग-अलग नाम, पते और जन्मतिथि से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेकर गाड़ियां खरीदी गईं। इन गाड़ियों का इस्तेमाल अवैध हथियार, वेश्यावृत्ति और नशा तस्करी में किया जाता है। गिरोह कर चुका है 10 करोड़ की ठगी शिकायत के मुताबिक, गिरोह का साथी गौरव 10 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में यूपी एसटीएफ और कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। दिल्ली पुलिस भी चोरी की 100 गाड़ियों पर फर्जी नंबर लगाने के मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों पर सोलन (एचपी), पलवल सिटी और फरीदकोट में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में कैंप थाना पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी रमेश चंद, राहुल और विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।