Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में किसान किसान के घर पर चोरी, सीसीटीवी:बाबा बनकर अंदर घुसा युवक, पानी-चाय पी, जाते वक्त वारदात को दिया अंजाम

INT News7 July 2026 at 09:53 am

सिरसा जिले में पगड़ी संभाल जट्‌टा किसान यूनियन के हलका प्रधान के घर पर चोरी हो गई। ये वारदात भी बाबा के भेष में आए युवक ने की है। संदिग्ध युवक बाबा के भेष में उनके घर में घुस आया। उस समय प्रधान की पत्नी घर पर थी तो उसने पहले बाबा बने युवक को पानी और चाय पिलाई। भोजन के लिए कहा तो उसने प्लास्टिक का पॉलिथीन मांगा। महिला ने उसे पॉलिथीन में अनाज डालकर दिया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है और घर के गेट पर किसान यूनियन का झंडा लगा है। महिला के घर के अंदर जाते ही बाबा बना युवक खड़ा हुआ और पास की दीवार पर पड़ा लोटा व बर्तन उठाकर पॉलिथीन में डालकर घर से तेजी से चला गया। इसके बाद किसान नेता के घरवाले बर्तन तलाशते रहे, पर कोई पता नहीं चला। जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाबा बने युवक की हरकतें काफी हैरान कर देने वाली है। गांव में भी इसके प्रति रोष है कि युवक नशे के लिए कितनी छोटी-छोटी हरकतों पर उतर आए है। इन पर कोई रोक नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह वारदाता किसान नेता मतूवाला निवासी हंसराज पचार के घर पर हुई है और शनिवार की है। सीसीटीवी में युवक चोरी करते पकड़ा गया, जिसकी पहचान सादेवाला गांव निवासी के रूप में हुई है। पता चलते ही युवक किसान नेता के घर पर माफी मांगने पहुंचा। किसान नेता हंसराज पचार बोले, शक है कि उस युवक ने गांव में अन्य चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया हो, क्योंकि हर किसी के घर में कैमरे नहीं लगे तो उनका पता नहीं चलता। पहले पड़ोसी के घर हुआ था सोना चोरी किसान नेता हंसराज ने बताया, कुछ दिन पहले उनके पड़ोसी बंसीलाल ढाका के घर पर चोरी हुई थी, उसमें सोना व चांदी चोरी हुई थी। पुलिस को शिकायत दी हुई है, पर अब तक चोर का पता नहीं चला है। हो सकता है कि इसी ने चोरी की हो। हंसराज बोले, कुछ दिन पहले भी एक बाबा डॉक्टर चेकअप का सामान लेकर गांव में आया हुआ था और दावे कर रहा था कि वह पेट का मोटापा कम कर देगा। उसने नशा भी किया हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने उसे समझाकर गांव से बाहर भेज दिया। इस पर पंचायत संज्ञान ले और प्रस्ताव पासकर इस तरह के लोगों की गांव में एंट्री बंद करनी चाहिए। ये बाबा बनकर आते हैं। अन्य गांव में भी ऐसा हो चुका है।