Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला में चिटकारा स्कूल की बस का एक्सीडेंट:सेक्टर-26 में स्कूल बस ने 4 कारों को मारी टक्कर, 30 बच्चे थे सवार, सभी सुरक्षित

INT News7 July 2026 at 09:53 am

पंचकूला शहर के सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह चिटकारा स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार कारों से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घरों के बाहर खड़ी कारों के क्षतिग्रस्त होने से नाराज लोगों ने बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुरक्षित बस से उतारा और दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें स्कूल भेज दिया। बस ड्राइवर ने बताया कि सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सड़क किनारे खड़ी कारों से टक्कर हो गई। चल रही है जांच : SHO

चंडीमंदिर थाना SHO रामपाल ने बताया कि स्कूल बस की कारों से टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।