समाचार · हरियाणा
रोडवेज बस से उतरते वक्त गिरी बुजुर्ग महिला:रेवाड़ी से भिवाड़ी जा रही थी; ड्राइवर पर वाहन भगाने का आरोप
रेवाड़ी के भाड़ावास निवासी 70 वर्षीय महिला बस से उतरते समय गिरने से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को भगाकर ले गया। राहगीरों ने घायल को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने बस से उतरने से पहले ही बस को चला दिया। जब उसने आवाज लगाई तो और तेज भाग ली। जिससे वह गिरकर घायल हो गई। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दवा लेने जा रही थी भिवाड़ी गांव भाड़ावास निवासी वृद्धा कमला देवी ने बताया कि वह भिवाड़ी दवाई लेने जा रही थी। गांव से चलकर रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंची। जहां से वह भिवाड़ी जा रही रोडवेज की बस में सवार हुई। बस में सवार होते समय उसने भिवाड़ी मोड़ पर उतारने की बात कही थी। जिस पर ड्राइवर ने भी हामी भरी थी। भिवाड़ी मोड़ पर पहुंचने के बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया। आवाज लगाने पर दौड़ाई महिला ने बताया कि भिवाड़ी मोड़ पर बस रूकने के बाद उससे पहले 3-4 सवारी उतरी। जब उसका एक पैर बस और जमीन पर था तो ड्राइवर ने अचानक बस चला दी। उसने बस रोकने के लिए ड्राइवर को आवाज भी लगाई। आवाज लगाने पर ड्राइवर ने बस को रोकने की बजाय और तेज दौड़ा दिया। जिससे सड़क वह सड़क पर गिर गई। गिरने से उसके कुल्हे और बाजू में फैक्चर होने के साथ काफी चोटें आई। महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।