Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

पहला टेस्ट: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, अंतिम दिन सिर्फ 6 विकेट की दरकार

INT News18 August 2026 at 06:24 pm

गाले, 18 अगस्त। भारतीय टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। मुकाबले के चौथे दिन जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी है। यहां से भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंकाई टीम जीत से 288 रन दूर है।