समाचार · बिहार
BPSC TRE-4 में किस विषय में कितने पद? 32388 शिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी, जानें आवेदन से परीक्षा तक सबकुछ

BPSC TRE-4 Vacancy Details: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी. लंबे समय से अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे.
नोटिफिकेशन के साथ ही BPSC ने यह भी साफ कर दिया है कि किस कक्षा और किस विषय में कितने पदों पर भर्ती होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए अब अपनी तैयारी और विषय के हिसाब से रणनीति बनाने का रास्ता साफ हो गया है.
सबसे खास बात यह है कि TRE-4 में सबसे ज्यादा पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं. यहां कुल 16101 पद हैं. वहीं कक्षा 6 से 8 में 8563, कक्षा 9-10 में 3877 और कक्षा 1-5 में 3847 पदों पर भर्ती होगी.
पहले समझिए किस कक्षा में कितने पद
TRE-4 की कुल 32,388 वैकेंसी को चार स्तरों में बांटा गया है.
कक्षा 1 से 5: 3847 पद
कक्षा 6 से 8: 8563 पद
कक्षा 9 से 10: 3877 पद
कक्षा 11 से 12: 16101 पद
यानी कुल भर्ती का करीब आधा हिस्सा अकेले 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए है. अब जानते हैं कि अलग-अलग कक्षाओं में किस विषय के कितने पद हैं.
कक्षा 1 से 5 में 3847 पद
प्राथमिक विद्यालयों में कुल 3847 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इनमें सबसे ज्यादा पद सामान्य विषय के हैं.
विषयवार वैकेंसी इस प्रकार है-
सामान्य: 3065 पद
उर्दू: 757 पद
बांग्ला: 25 पद
यानी प्राथमिक कक्षाओं में सामान्य विषय के लिए सबसे ज्यादा अवसर हैं.
कक्षा 6 से 8 में 8563 पद
मिडिल स्कूल यानी कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 8,563 पद हैं. इस स्तर पर अंग्रेजी और गणित-विज्ञान समेत कई विषयों में भर्ती होगी.
विषयवार देखें तो-
गणित एवं विज्ञान: 2188 पद
अंग्रेजी: 1929 पद
संस्कृत: 1225 पद
सामाजिक विज्ञान: 1190 पद
हिंदी: 1096 पद
उर्दू: 935 पद
इस स्तर पर गणित एवं विज्ञान में सबसे ज्यादा 2,188 पद हैं. इसके बाद अंग्रेजी में 1929 पद हैं.
कक्षा 9 और 10 में 3877 पद
माध्यमिक स्तर पर कुल 3,877 शिक्षकों की भर्ती होगी. यहां कई प्रमुख विषयों में वैकेंसी निकाली गई है.
विषयवार पदों की संख्या-
सामाजिक विज्ञान: 756
अंग्रेजी: 696
उर्दू: 660
गणित: 570
विज्ञान: 463
संस्कृत: 322
शारीरिक विज्ञान: 47
हिंदी: 36
संगीत: 2
इस स्तर पर सामाजिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 756 पद हैं. वहीं संगीत में सिर्फ 2 पद हैं.
11वीं और 12वीं में सबसे ज्यादा 16101 पद
TRE-4 की सबसे बड़ी भर्ती कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए है. इस स्तर पर कुल 16101 पद हैं. यही वह हिस्सा है, जहां विषयवार वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा नजर रहेगी.
विषयवार पदों का पूरा आंकड़ा देखें-
रसायन शास्त्र: 3695
भौतिकी शास्त्र: 1758
अंग्रेजी: 1321
मनोविज्ञान: 1030
वनस्पति विज्ञान: 1078
संस्कृत: 746
हिंदी: 749
उर्दू: 877
राजनीति शास्त्र: 665
गणित: 657
इतिहास: 608
जंतु विज्ञान: 449
गृह विज्ञान: 418
कंप्यूटर विज्ञान: 407
संगीत: 736
समाजशास्त्र: 266
भूगोल: 176
अर्थशास्त्र: 138
व्यवसायिक अध्ययन: 133
दर्शनशास्त्र: 80
लेखाशास्त्र: 66
उद्यमशीलता: 58
TRE 4 Detailed Notification.pdf
11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा वैकेंसी किस विषय में?
अगर सिर्फ 11वीं और 12वीं के आंकड़ों को देखें तो रसायन शास्त्र सबसे आगे है. इस विषय में अकेले 3695 पद हैं. इसके बाद भौतिकी शास्त्र में 1758, अंग्रेजी में 1321, वनस्पति विज्ञान में 1078 और मनोविज्ञान में 1030 पद हैं. यानी विज्ञान विषयों में भी बड़ी संख्या में पद हैं. वहीं कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद और संगीत में 736 पद हैं.
कब से भरना होगा आवेदन?
TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, नोटिफिकेशन में अभी परीक्षा की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है. परीक्षा की तारीख बाद में आयोग की ओर से जारी की जा सकती है.
इस बार परीक्षा पैटर्न भी बदला
TRE-4 सिर्फ वैकेंसी के लिहाज से ही अलग नहीं है. इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. पिछली तीन शिक्षक भर्तियों से अलग इस बार अभ्यर्थियों को दो चरणों की लिखित परीक्षा से गुजरना होगा.
पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी PT होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. यानी इस बार सिर्फ एक परीक्षा पास करके शिक्षक बनने का रास्ता नहीं होगा. अभ्यर्थियों को PT और मेंस दोनों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उम्र सीमा क्या रखी गई है?
TRE-4 में उम्र सीमा की गणना अलग-अलग स्तर के पदों के अनुसार की जाएगी. प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है. वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. न्यूनतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी. अधिकतम उम्र की गणना के लिए 1 अगस्त 2024 को आधार माना जाएगा.
अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है-
अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला: 40 वर्ष
अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
ट्रांसजेंडर: 42 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला: 42 वर्ष
अब अभ्यर्थियों की तैयारी का असली फोकस क्या होगा?
TRE-4 का नोटिफिकेशन आने के बाद अब अभ्यर्थियों के सामने सबसे महत्वपूर्ण चीज है अपनी कैटेगरी और विषय के हिसाब से वैकेंसी देखना. किस कक्षा में कितने पद हैं, किस विषय में कितनी सीट है और उस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए. इन सभी चीजों को ध्यान से समझना जरूरी होगा.
खासकर 11वीं-12वीं के अभ्यर्थियों के लिए विषयवार आंकड़े काफी अहम हैं. रसायन शास्त्र, भौतिकी, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे विषयों में बड़ी संख्या में पद हैं. कुल मिलाकर TRE-4 में 32,388 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. अब 1 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे और अभ्यर्थियों को दो चरणों वाली परीक्षा की तैयारी भी करनी होगी.
Also Read: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन