समाचार · पंजाब
तरनतारन में मारपीट के दौरान तालाब में गिरकर मौत:नशे में दरवाजा खटखटाने पर बेसबाल से पीटा, बचकर भागने में हादसा
सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बालाचक में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ मारपीट के बाद डर कर भागे एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब के नशे में गलत दरवाजा खटखटाना बना काल शिकायतकर्ता दीपक सिंह गैरा (पुत्र देव सिंह गैरा) ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई राजन सिंह गैरा उनके साथ बालाचक स्थित एक फैक्ट्री में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जुलाई महीने में राजन छुट्टी पर अपने गांव गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके साथी पून्ना राम ने तरनतारन सिटी थाने में दर्ज कराई थी। दीपक सिंह ने जब अपने स्तर पर भाई की तलाश शुरू की और फैक्ट्री के आस-पास के लोगों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि राजन सिंह गांव चब्बा कैंप से अपने साथियों के साथ आया था। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसने गलती से गांव बालाचक के रहने वाले सुखदेव सिंह (पुत्र दारा सिंह) का दरवाजा खटखटा दिया। बेसबॉल बैट से की बेरहमी से पिटाई दरवाजा खटखटाने से गुस्साए जसपाल सिंह, उसके पिता सुखदेव सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने राजन सिंह उर्फ 'गौड़ा' के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट से राजन की बेरहमी से पिटाई कर दी। तालाब में उतरता मिला शव
जान बचाने के लिए राजन डर के मारे वहां से भागा, लेकिन अंधेरे और हड़बड़ाहट के कारण वह पास ही के एक तालाब में गिर गया। अगले दिन जब दीपक सिंह और उसके साथियों ने तालाब के किनारे तलाश की, तो पानी में एक शव तैरता हुआ मिला। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान राजन सिंह के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (SI) अमरजीत सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह (पुत्र दारा सिंह), जसपाल सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य। पीड़ित परिवार के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।