sports
ग्लेन मैक्सवेल के घर आई नन्ही परी, विनी रमन ने शेयर की बेटी की पहली झलक; जानें क्या रखा नाम

Glenn Maxwell-Vini Raman Welcome Daughter Maia: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी विनी रमन ने एक बेटी को जन्म दिया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम Maia मैक्सवेल रखा है. दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की. मैक्सवेल और विनी रमन ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उसे अपनी ‘ड्रील गर्ल’ बताया. बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत और फैंस की ओर से कपल को बधाइयां मिलने लगी.
View on Instagram
पहले से एक बेटे के पिता हैं मैक्सवेल
मैक्सवेल और विनी रमन का यह दूसरा बच्चा है. इससे पहले दोनों के घर सितंबर 2023 में बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल है. अब परिवार में बेटी के आने से उनकी खुशियां और बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें: ड्रिंक-एंड-ड्राइव केस में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट ने लगाया 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना
2013 में हुई थी पहली मुलाकात
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया. साल 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. इसके बाद फरवरी 2020 में दोनों ने सगाई की. मार्च 2022 में मैक्सवेल और विनी रमन ने शादी की. दोनों ने अपनी शादी में अलग-अलग परंपराओं का भी सम्मान किया. शादी में ईसाई समारोह के साथ तमिल ब्राह्मण रीति-रिवाजों को भी शामिल किया गया था.
जल्द मैदान पर नजर आएंगे मैक्सवेल
परिवार में नई खुशी के बीच मैक्सवेल जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर भी वापसी करते नजर आएंगे. वह 26 अगस्त से शुरू होने वाली यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में बेलफ़ास्ट वॉल्व्स की कप्तानी करेंगे. मैक्सवेल इस टीम के सह-मालिक भी हैं. उन्होंने टीम के ड्राफ्ट को लेकर खुशी जताते हुए कहा था कि शुरुआत से टीम तैयार करना उनके लिए एक नया अनुभव रहा और उन्होंने ऐसी टीम बनाने की कोशिश की है जो पहले ही दिन से मुकाबला करने में सक्षम हो.
ये भी पढ़ें: 18 अगस्त, 18 जर्सी नंबर और 18 साल...जानिए किंग कोहली के वो रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं सबसे खास