Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:केहरवाला-सादेवाला रोड पर पेड़ से टकराई, सिर में गंभीर चोटों के कारण तोड़ा दम

INT News18 August 2026 at 07:45 pm

सिरसा जिले में रानियां क्षेत्र में केहरवाला से सादेवाला के बीच मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। राहगीरों ने घायल को एम्बुलेंस से रानियां सीएचसी में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारेवाला गांव निवासी 45 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र मक्खन भाट के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई, जब बाइक सवार युवक ऐलनाबाद से अपने गांव दारेवाला लौट रहा था। केहरवाला रोड डेरे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस कारण उसकी मौत हो गई। टक्कर सामने से लगी और बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरू में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद उसकी पहचान हो गई और कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजा हादसे के तुरंत बाद, राहगीरों ने संबंधित पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को रानियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है। बुधवार सुबह ही शव का पोस्टमोर्टम हो पाएगा।