national
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर रोकी गई एंट्री
INT News21 July 2026 at 09:44 am

फतेहगढ़ साहिब, 21 जुलाई। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली में 'महापंचायत' आयोजित करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली रवाना होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शंभू सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।