national · दिल्ली
सत्य निकेतन हादसे के बाद सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल, बोले- लोगों को कर दिया बेबस
INT News8 September 2026 at 01:29 pm

नई दिल्ली, 8 सितंबर। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि हादसे वाली जगह पर मोबाइल जैमर लगाए जाने के कारण लोगों के लिए मदद मांगना मुश्किल हो गया था।