national
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई की निष्पक्ष जांच जरूरी: संतोष सिंह सलूजा
INT News10 August 2026 at 05:14 pm

भुवनेश्वर, 10 अगस्त। ओडिशा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और जेन-जी के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का खुला समर्थन किया है।