national · बिहार
बिहार: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 मामलों का निष्पादन, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
INT News11 August 2026 at 06:48 pm

पटना, 11 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 'मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' में आज राज्यभर से कुल 181 आवेदक पहुंचे, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया।