Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

सुनील शेट्टी जन्मदिन : फिल्मों से पहले क्रिकेट का जुनून, विवियन रिचर्ड्स को देखकर बदली थी सोच

INT News10 August 2026 at 04:59 pm

मुंबई, 10 अगस्त। 90 के दशक में जब अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्मों में कदम रखा, तब उनके मजबूत शरीर, दमदार आवाज और एक्शन करने के अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्मों में आने से पहले उनकी जिंदगी का एक ऐसा पहलू भी था, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनय उनका पहला जुनून नहीं था। बचपन और किशोरावस्था में उनका झुकाव क्रिकेट की ओर था और वह इस खेल को लेकर काफी गंभीर थे। लेकिन, किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया।