Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में चाचा-भतीजे पर डंडों से हमला:बाइक पर जा रहे, साइड मांगने पर हुआ विवाद, 4-5 युवकों पर एफआरआई दर्ज

INT News26 September 2026 at 04:39 pm

पलवल के शेखपुरा मोहल्ले में हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर विवाद हो गया। चार-पांच युवकों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरपुर गांव के दिनेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह भतीजे सक्षम के साथ शेखपुरा मोहल्ले में रसगुल्ले लेने आए थे। आरके इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पास भीड़ थी, उन्होंने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। इस पर वहां मौजूद लड़कों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच हमले में दिनेश को सिर, कंधे, कलाई और पैर में चोटें आईं, सक्षम भी घायल हुआ। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच में दीपक और सुमित नाम के दो आरोपी सामने आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।