Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

रांची: ‘राहुल गांधी के इशारे पर हुई छात्रों पर पुलिस कार्रवाई’, आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया आरोप

INT News11 August 2026 at 06:53 pm

रांची, 11 अगस्त। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने कंटीले तार, वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। उन्होंने 10 अगस्त को झारखंड के लिए 'काला दिवस' करार दिया।