Tuesday, 8 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

बिहार: राजनीति करने के बजाय विपक्ष बाढ़ से निपटने के लिए सुझाव दे

INT News8 September 2026 at 01:52 pm

पटना, 8 सितंबर। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों का बचाव करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि कई इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटी हुई है।