समाचार · छत्तीसगढ़
का ‘राइजिंग छत्तीसगढ़-2026’ 3 जुलाई को:रायपुर में रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश पर होगा मंथन
प्रदेश में विकास, तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विस्तार के बीच की ओर से ‘रियल एस्टेट कॉन्क्लेव-राइजिंग छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 3 जुलाई को किया जाएगा। होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख बिल्डर्स और डेवलपर्स, उद्योग विशेषज्ञ और शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, राज्य के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विकास और निवेश पर मंथन कॉन्क्लेव में प्रदेश के विकास में रियल एस्टेट की भूमिका, चुनौतियों, नीतिगत सुधारों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का फोकस रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा देने वाले मुद्दों पर होगा। साथ ही, प्रदेश में निवेश बढ़ाने, रियल एस्टेट पॉलिसी, टाउनशिप डेवलपमेंट, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन बिल्डिंग, सोलर संभावनाओं और रोजगार सृजन जैसे अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। कॉन्क्लेव में शामिल प्रतिनिधि रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर अपने सुझाव भी रखेंगे। रायपुर में जुटेंगे बड़े बिल्डर और एक्सपर्ट इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक के रूप में अविनाश ग्रुप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वहीं आरसीपी इंफ्राटेक एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में आयोजन को विशेष सहयोग प्रदान कर रहा है। रामा ग्रुप पावर्ड बाय पार्टनर, ऑगस्ट प्रोजेक्ट्स को-स्पॉन्सर, सद्भाव रिन्यूएबल लिमिटेड सोलर पार्टनर, नवकार ज्वेलर्स-ज्वेलरी पार्टनर और बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इसके अलावा रहेजा ग्रुप, वॉलफोर्ट ग्रुप, श्री स्वास्तिक ग्रुप, अष्टविनायक रियल्टीज, ऋषभ बिल्डर्स, भगवती सोनाखान, वीजीआर बिल्डर एवं श्री द्वारिका बिल्डर्स आदि इस आयोजन के सहयोगी हैं।