Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · मध्य प्रदेश

इंदौर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, एकजुटता और अनुशासन का दिखा संगम

INT News25 October 2026 at 11:25 am

इंदौर, 25 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंदौर में बस्ती स्तर पर पथ संचलन किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पथ संचलन में विभिन्न बस्तियों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, एकजुटता और अद्भुत कदमताल देखने को मिला।