Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

INT News16 August 2026 at 12:13 pm

नई दिल्ली, 16 अगस्त। पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी, 1930 को हरियाणा के पीली मंदोरी गांव में एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसकी चार पीढ़ियां संगीत को समर्पित थीं लेकिन बचपन में ही त्रासदी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी। 24 अप्रैल 1934 को, जब जसराज मात्र चार वर्ष के थे, तो उनके पिता पंडित मोतीराम का निधन हो गया।