national · दिल्ली
दिल्ली: कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा
INT News16 August 2026 at 12:28 pm

नई दिल्ली, 16 अगस्त। दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में आरोपी को सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला करते हुए देखा गया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम हमलावर का पता लगाने के लिए फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।