Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

तोशाम पुलिस ने अरेस्ट किया हिसार का चोर:दुकान का ताला तोड़ा, सामान चुराया, 1 किलो पीतल, ₹4 हजार, दो एसी कंप्रेसर बरामद

INT News4 November 2026 at 01:32 pm

भिवानी जिले के तोशाम में दुकान का ताला तोड़कर सामान चुराने के मामले में तोशाम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान उससे चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी हरीश हिसार के मिल्लत नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। 4 हजार रुपए भी बरामद रिमांड के दौरान पुलिस ने 1 किलो पीतल, 4 हजार रुपए नकद, तीन टायर रिम, दो एसी कंप्रेसर, 6 अल्टरनेटर और नट खोलने की मशीन बरामद की। बता दें कि, गांव सरल, तहसील तोशाम निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया था कि, उनकी दुकान सिवानी रोड पर सोनालिका एजेंसी के पास है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान इसके बाद मोहित कुमार ने पास की सोनालिका एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें दिखी गतिविधियों के आधार पर उन्हें गाड़ी में आए कुछ लोगों पर चोरी का शक हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की पहचान और सामान वापस दिलाने की मांग की। शिकायत पर तोशाम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की टीम ने हरीश को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि हरीश कबाड़ खरीदने का काम करता है। रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने हरीश को दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।