entertainment
Lock Upp 2 Contestants Fees: कोई कमा रहा 25 लाख, तो किसी को मिले महज 1.5 लाख, सामने आई कंटेस्टेंट्स की फीस लिस्ट

Lock Upp 2 Contestants Fees: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 में कई बड़े टीवी सितारे कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. शो में धीरज धूपर, राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं.
धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, धीरज धूपर इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं. उन्हें हर सप्ताह करीब 25 लाख रुपये दिए जा रहे हैं.
View on Instagram
राम कपूर (Ram Kapoor)
राम कपूर भी इस सीजन के लिए तगड़ी फीस वसूल कर रहे हैं. उन्हें एक वीक के लिए करीब 15 लाख से 20 लाख रुपये तक की फीस मिल रही है.
View on Instagram
हर्षद चोपडा (Harshad Chopda)
हर्षद चोपडा को हर हफ्ते 12 लाख से 15 लाख रुपये तक की फीस मिल रही है. एक्टर ने स्मार्ट लुक की वजह से चर्चा में हैं.
View on Instagram
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है. एक्ट्रेस को शो में आने के लिए हर हफ्ते करीब 15 लाख रुपये मिल रहे हैं.
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
बड़े अच्छे लगते हैं से ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं शिवांगी जोशी भी लॉक अप के लेटेस्ट सीजन का हिस्सा हैं. इस रियलिटी शो के लिए वह हर हफ्ते 10 लाख से 12 लाख रुपये तक की फीस ले रही हैं.
View on Instagram
योगेश रावत (Yogesh Rawat)
एमटीवी रोडिज: डबल क्रॉस' और एमटीवी स्प्लिट्सविला से अपनी पहचान बनाने वाले योगेश रावत भी तगड़ी फीस वसूल रहे हैं. उन्हें हर हफ्ते 2 लाख की फीस मिल रही है.
श्रेया कालरा (Shreya kalra)
रोडीज फेम श्रेया कालरा भी शो में अपना बेबाक अंदाज दिखा रही हैं. उन्हें फीस के तौर पर 2.5 लाख के करीब मिल रहा है.
आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola)
टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को एकता कपूर का शो करने के लिए हर हफ्ते करीब 1.5 से 2 लाख रुपये की फीस दी जा रही है.
View on Instagram
आकांक्षा चौधरी
'स्प्लिट्सविला' फेम आकांक्षा चौधरी को भी हर वीक 1.5 लाख रुपये मिल रहे हैं. शो में वह लगातार शिल्पा शिंदे से भिड़ रही हैं. उनके बेबाक अंदाज को पसंद किया जा रहा है.
Lock Upp 2: लॉक अप 2 क्या है ?
यह नेटफ्लिक्स का एक रियलिटी शो है, जिसका दूसरा सीजन 27 जून 2026 से स्ट्रीम हो रहा है. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इसमें कंटेस्टेंट्स जेल-थीम वाले सेट में रहकर टास्क करते हैं.
ये भी पढ़ें: राघव जुयाल को डेट करने पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं चाहती हूं कि...
ये भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, स्टेडियम से फोटोज वायरल, आपने देखा क्या