समाचार · हरियाणा
डबवाली में करंट लगने से युवक की मौत:छत पर सरिया पकड़ रहा, तार की चपेट में आया, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा
INT News3 November 2026 at 09:30 pm
सिरसा जिले के डबवाली के वार्ड नंबर 15 में मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से युवक लखविंद्र सिंह की मौत हो गई। वह फतूही (सिंगेवाला) का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, मकान की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। लखविंद्र सिंह सरिया पकड़ रहा था, तभी सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। उसे करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे डबवाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।