Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ में प्राइवेट टीचर से 8.25 लाख ठगे:शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा दिया, पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया अरेस्ट

INT News15 July 2026 at 04:51 pm

महेंद्रगढ़ पुलिस के साइबर थाना नारनौल ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.25 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बेरछा का निवासी है। पुलिस ने उसे गहन तकनीकी अनुसंधान के बाद पकड़ा। आरोपी सुनील को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कनीना के गांव ककराला निवासी हेमंत कुमार की शिकायत पर हुई, जो पेशे से एक प्राइवेट अध्यापक हैं। हेमंत ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया था। आरोपी ने बताया खुद को एक कंपनी का अधिकारी कॉल करने वाले ने खुद को ग्रो मोर इनवेस्टमेंट रिसर्च एवं डवलपमेंट कंपनी और एनएसई पोर्टफोलियो ट्रेकर से संबंधित बताया। पीड़ित को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिए रोजाना भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में पीड़ित ने कुछ राशि निवेश की, जिसके बाद फर्जी पोर्टफोलियो पर फर्जी लाभ दिखाकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद, पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 8 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। जब हेमंत कुमार ने अपनी मूल राशि और लाभांश वापस मांगा, तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की आम जनता से अपील- इन्वेस्टमेंट स्कीम में पैसा न लगाएं महेंद्रगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल या व्हाट्सएप संदेश पर विश्वास न करें और अनजान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या इन्वेस्टमेंट स्कीम में पैसा न लगाएं। पुलिस ने अत्यधिक और अवास्तविक मुनाफे के लालच में आकर अपनी निजी व वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी है। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।