world
ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री ने भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत के आर्मी फील्ड हॉस्पिटल का किया दौरा
INT News29 June 2026 at 05:23 pm

काराकस, 29 जून। वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना में मौत का 1450 तक पहुंच चुका है। इस बीच दुनिया के कई देशों ने आपदा की इस घड़ी में वेनेजुएला की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। भारत भी वेनेजुएला के लोगों की तकलीफ कम करने की कोशिशों में जुटा है। वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री ने भारत आर्मी फील्ड हॉस्पिटल का दौरा किया।