Tuesday, 8 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला:चिल्लाने पर ग्रामीण पहुंचे तो जंगल की ओर भागा भालू, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

INT News8 September 2026 at 01:57 pm

पेंड्रा के मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका गांव में मंगलवार सुबह घर की बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से भटककर एक भालू वहां पहुंच गया। महिला को अकेला देखकर उसने उस पर हमला कर दिया। बाड़ी में काम करते समय अचानक पहुंचा भालू हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू वहां से जंगल की ओर चला गया। 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल आपातकालीन सेवा को सूचना दी। संजीवनी एक्सप्रेस 108 की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में भालू की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।