sports
IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड को बल्लेबाजी का दिया न्योता; देखें प्लेइंग-11

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है.
सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली. ऐसे में भारतीय टीम तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगा.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में रवि बिश्नोई के महंगे ओवर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्रिकेट में कुछ परिस्थितियां खिलाड़ियों के नियंत्रण से बाहर होती हैं. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए सीखने का अवसर है. हर खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरता है और उससे सीखकर आगे बढ़ता है." अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताते हुए कहा कि मैदान का एक हिस्सा अपेक्षाकृत छोटा है, जिसे टीम अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है और रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के बाद गौतम गंभीर की भी जिम्बाब्वे दौरे से छुट्टी, एक झटके में बदल गया पूरा कोचिंग स्टाफ
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया बाहर? BCCI ने तोड़ी चुप्पी