Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा, VIDEO:आरपीएफ जवानों ने बचाई जान, हसदेव एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

INT News15 July 2026 at 12:56 pm

कोरबा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह चलती हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक कॉलेज छात्रा का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के पहिये के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने तुरंत खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। कोरबा से रायपुर जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। इसी दौरान छात्रा ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से वह गेट पर लटक गई और पहिये के पास पहुंच गई। आरपीएफ जवानों ने दिखाई फुर्ती स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुमीत श्रीवास्तव और एचसी ए.के. साहू ने घटना देखी। दोनों जवान तुरंत दौड़े और छात्रा को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रुकवाकर छात्रा को भेजा रायपुर घटना के बाद लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रोकी गई। पूछताछ में पता चला कि छात्रा कोरबा की रहने वाली है और रायपुर में पढ़ाई करती है। समझाइश देने के बाद उसे उसी ट्रेन में सुरक्षित रवाना किया गया। आरपीएफ की अपील रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरपीएफ द्वारा यात्रियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंचते और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश में हादसों का शिकार हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों आरपीएफ जवानों की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की जा रही है।