Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बेमेतरा में 23 साल के युवक ने की आत्महत्या:वार्ड-3 की घटना, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच जारी

INT News21 September 2026 at 07:44 pm

बेमेतरा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में सोमवार (21 सितम्बर) को 23 वर्षीय युवक ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लच्छी वर्मा के रूप में हुई है। वह सुरेश वर्मा का बेटा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के मुताबिक, उन्हें सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लच्छी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम पुलिस ने मामले में पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।