Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बच्चों के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष:परिवार के 5 लोगों पर गंडासियों से हमला, 14 पर केस दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

INT News4 November 2026 at 01:38 pm

पानीपत में गांव बापौली में बच्चों के बीच हुए विवाद ने दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला करने, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हमले में शिकायतकर्ता अंकुर, उसके भाई, माता-पिता और परिवार की एक महिला को चोटें आईं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बापौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच धाराओं में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों में हुई थी कहासुनी पुलिस को दी शिकायत में गांव बापौली के कुम्हार मोहल्ला निवासी अंकुर ने बताया कि 2 नवंबर को स्कूल से लौटते समय उसके भाई के बच्चों और रामकिशन व सुभाष के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शाम करीब चार बजे जब वह अपने भाई टिक्कू, पिता लख्मीचंद और मां शीला के साथ घर के बाहर गली में बैठा था, तभी रामकिशन, सुभाष, सुरेंद्र, कमल और रामशरण सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप अंकुर के अनुसार, आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्र ने कुवाड़िया से उसके सिर पर वार किया, कमल ने चाकू से हमला किया और सुभाष ने गंडासी से चोट पहुंचाई। वहीं रामकिशन और रामशरण ने उसके भाई टिक्कू को डंडों से पीटा। इसके बाद राजबीर, लाला, अमन सहित अन्य लोग और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने अंकुर, उसके भाई, माता-पिता और भाई की पत्नी अंशु के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने वालों को भी दी धमकी शिकायतकर्ता ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बचने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में चोटें लगने के बाद अंकुर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पानीपत ले जाया गया। उपचार के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। 14 लोगों के नाम एफआईआर में शामिल बापौली थाना पुलिस ने अंकुर की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रामकिशन, सुभाष, सुरेंद्र, कमल, रामशरण, राजबीर, लाला, अमन, कृष्णा, सोनिया, परमिला, रजो, दूसरी सोनिया और लाला की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सतीश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।