world
'मैं आपकी कई योजनाओं को कॉपी करता हूं, खुशी है इस पर कॉपीराइट नहीं', राष्ट्रपति प्रबोवो ने की पीएम मोदी की तारीफ
INT News7 July 2026 at 01:48 pm

जकार्ता, 7 जुलाई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के दौरान भारत की विकास यात्रा और मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। उनके बयान की समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वीकृति दी।