समाचार · मध्य प्रदेश
खरगोन में शनिवार को 3 घंटे सप्लाई ठप:शहर की 20 से ज्यादा कॉलोनियां में होगी कटौती, जैतापुर फीडर पर मेंटेनेंस
खरगोन में शनिवार, 8 अगस्त को बिजली लाइन के रखरखाव के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली वितरण कंपनी 11 केवी जैतापुर फीडर पर मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 20 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित
इस दौरान हरियाली गार्डन क्षेत्र, यशोदा गोपाल कॉलोनी, सीता वाटिका कॉलोनी, 12 बंगला कॉलोनी, नवकांत विहार, छत्रपति शिवाजी नगर, प्रभुकृपा कुंज, रॉयल टाउनशिप, ब्रजभूमि, पुलिस कॉलोनी, द्वारिका धाम, साकेत नगर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, बालाजी नगर, नागेश्वर कॉलोनी, कमला नगर, गायत्री नगर, बजरंगनगर, माली मोहल्ला, ब्रजधाम, हरि सेठ की बाड़ी और ऑटोमोबाइल शोरूम क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि लाइन का जरूरी रखरखाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।