national · झारखंड
नाबालिग से दुष्कर्म और दो लड़कियों को ‘कैद’ रखे जाने पर पलामू में आक्रोश सभा, बाबूलाल मरांडी बोले- आरोपियों पर हो कार्रवाई
INT News13 August 2026 at 09:22 pm

रांची, 13 अगस्त। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के सकलदीपा गांव पहुंचकर आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और उसकी दो बहनों को महीनों तक कथित तौर पर ‘कैद’ में रखे जाने की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज किया।