Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल की शिकायतें:नहीं मिला समाधान, छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के तहत उपभोक्ता निवारण शिविर

INT News18 September 2026 at 01:30 pm

छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के तहत शुक्रवार को MPEB टाउन ऑफिस में उपभोक्ता निवारण शिविर लगाया गया। बिजली उपभोक्ताओं और किसानों की समस्याएं सुनने के लिए भोपाल से MPEB के CMD मनीष कुमार भी पहुंचे। शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर सामने आईं। बिल जांच और स्मार्ट मीटर की शिकायतें रखीं शिविर में उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के सामने लगातार बढ़कर आ रहे बिजली बिलों की शिकायत की। उन्होंने बिलों की जांच कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिविर में उनकी शिकायतों का मौके पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने समस्याओं की जांच कर निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद CMD मनीष कुमार शिविर से रवाना हो गए। CMD के जाने के बाद उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी CMD के जाने के बाद कुछ उपभोक्ताओं और किसानों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अगर स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं होना था, तो शिविर लगाने का क्या फायदा? उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिविर में उन्हें तत्काल राहत देने के बजाय केवल आश्वासन मिला। उनका कहना था कि बिजली बिल लगातार ज्यादा आ रहे हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर भी कई शिकायतें हैं। अब उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी की जांच और शिकायतों के वास्तविक निराकरण का इंतजार है।