Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार समेत पश्चिम बंगाल के 14 IPS को पुलिस मेडल

INT News14 August 2026 at 06:56 pm

Bengal Police Medal List: स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जायेगा. इसमें आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार भी शामिल हैं. उल्लेखनीय और सराहनीय सेवाओं के लिए सरकार पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित करती है. इस साल 6 आईपीएस अफसरों को चीफ मिनिस्टर मेडल फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन और 8 अधिकारियों को मेरिटोरियस कंट्रीब्यूशन के लिए पुलिस मेडल प्रदान किया जायेगा.

मुख्यमंत्री मेडल पाने वाले अधिकारियों के नाम

दमयंती सेन (Damayanti Sen), आईपीएस

अजय कुमार (Ajay Kumar), आईपीएस

नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh), आईपीएस

के जयरामन (K Jayaraman), आईपीएस

डॉ प्रणव कुमार (Pranab Kumar), आईपीएस

कुणाल अग्रवाल (Kunal Aggarwal), आईपीएस

मेरिटोरियस कंट्रीब्यूशन पाने वाले 8 आईपीएस

कंकर प्रसाद बारुई

सुनील कुमार यादव

राठौर अमित कुमार भारत

सूर्य प्रताप यादव

अंशुमान साहा

पुष्पा

सचिन मक्कर

अरविंद कुमार आनंद

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले बंगाल में तबाही की साजिश! पूर्व बर्द्धमान से बीरभूम तक मिला बमों का जखीरा