sports
फीफा विश्व कप का असर, बेंगलुरु पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट में सुबह 3.30 बजे तक फूड सर्विस की इजाजत दी
INT News14 July 2026 at 04:39 pm

बेंगलुरु, 14 जुलाई। फीफा विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई बेशक न किया हो, लेकिन देश में विश्व कप को लेकर रोमांच कम नहीं है। फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं। सेमीफाइनल और फाइनल के करीब आने के बाद विश्व कप को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। इसी बीच, बेंगलुरु में फुटबॉल फैंस के लिए सरकार की तरफ से अच्छी खबर है।