समाचार · हरियाणा
करनाल की कौबेरी बिल्डिंग से लाखों की चोरी:बिजली की तारें और एसी पाइप ले गए चोर, पहले भी दो बार हो चुकी चोरी
करनाल शहर के मेरठ रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास कौबेरी बिल्डिंग को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से बिजली की तारें और एयर कंडीशनर (एसी) की कॉपर वायर व पाइप चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। बिल्डिंग में पहले भी दो बार इसी तरह चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से परेशान होकर बिल्डिंग से जुड़े प्रतिनिधि ने थाना शहर करनाल में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिजली की तारें और एसी का सामान ले गए चोर
करनाल निवासी शिकायतकर्ता कर्ण चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कौबेरी बिल्डिंग में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोर बिल्डिंग से बिजली की तारें, एयर कंडीशनर की कॉपर वायर और पाइप चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2,50,000 रुपए है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बिल्डिंग में दो बार इसी प्रकार चोरी हो चुकी है। पहले भी हो चुकी हैं दो वारदातें
कर्ण चौधरी ने शिकायत में कहा कि एक ही बिल्डिंग में बार-बार चोरी होना गंभीर मामला है। इससे बिल्डिंग में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि चोरी की सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाए और आरोपियों का पता लगाया जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार पीड़ित कर्ण चौधरी ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई राजेशको सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।