Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

विनोद कांबली वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर, सचिन तेंदुलकर के दोस्त का भावुक Video आया सामने

INT News26 September 2026 at 09:50 am

Vinod Kambli Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस भावुक हो गए हैं. वीडियो में कांबली ठाणे के Nidan Centre for Elderly Care में नजर आ रहे हैं. उन्होंने यहां मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई और वहां के लोगों के व्यवहार की जमकर तारीफ की है.

कांबली पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में रहे हैं. उनकी शारीरिक स्थिति और आर्थिक परेशानियों को लेकर भी समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं. ऐसे में उनका यह नया वीडियो एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रहा है.

वीडियो में क्या बोले विनोद कांबली?

View on Instagram

वीडियो में विनोद कांबली ने बताया कि वह इस समय निधान में हैं और वहां उन्हें अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं. उन्होंने वहां की साफ-सफाई और देखभाल की भी तारीफ की.

कांबली ने कहा, 'मैं इस समय निधान में हूं. यहां सभी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं. साफ-सफाई और बाकी चीजें भी शानदार हैं. यहां रहते हुए मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं अपने घर पर नहीं हूं. यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला है.' कांबली वीडियो में भावुक नजर आए. उनका यह अंदाज देखकर उनके चाहने वालों ने उनके स्वास्थ्य और मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जताई है.

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं कांबली

विनोद कांबली की सेहत पिछले कुछ वर्षों से चिंता का विषय रही है. उन्हें पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. 2013 में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. इसके बाद भी उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. अस्पताल में भर्ती होने के दौरान संक्रमण, चलने-फिरने में परेशानी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की खबरें सामने आई थीं.

2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान कांबली अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए थे. उस दौरान उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती दिखाई दी थी. उनकी स्थिति देखकर क्रिकेट जगत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी चिंता जताई थी.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: विराट कोहली-रोहित शर्मा की वापसी पर बोले मोर्ने मोर्केल, ‘टीम इंडिया खुशकिस्मत है कि...’

कभी सचिन तेंदुलकर के साथ बनाया था 664 रन का रिकॉर्ड

विनोद कांबली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में लिया जाता है. सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी दोस्ती की चर्चा आज भी होती है. स्कूल क्रिकेट के दिनों में दोनों ने मिलकर 664 रन की साझेदारी की थी, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसके बाद कांबली ने भारतीय टीम में जगह बनाई और अपने शुरुआती टेस्ट करियर में शानदार प्रदर्शन किया.

टेस्ट क्रिकेट में था शानदार रिकॉर्ड

कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले और 54.20 की औसत से 1,084 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं. वह भारत के लिए सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं. कांबली ने सिर्फ 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

टेस्ट के अलावा कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे मैच खेले. इस फॉर्मेट में उन्होंने 32.59 की औसत से 2,477 रन बनाए. उनके नाम दो शतक और 14 अर्धशतक रहे.

ये भी पढ़ें: ड्राइवर का बेटा, सेना में बने हवलदार... पहाड़ों पर दौड़ा और जीत लिया सिल्वर मेडल