Monday, 29 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नकल प्रकरण में CCTV कैमरा मुड़ा मिलने पर सवाल:15 दिनों में जांच पूरी करने की मांग; राजगढ़ में NSUI ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

INT News29 June 2026 at 09:41 pm

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय में सामने आए कथित नकल प्रकरण को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोहित सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में आयोजित भोज परीक्षाओं के दौरान सामने आया नकल प्रकरण शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर मामला है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिस परीक्षा कक्ष में नकल हुई, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा ऊपर की ओर मुड़ा हुआ मिला। एनएसयूआई ने इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की मांग की है। बोले- अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई

संगठन ने यह भी बताया कि नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संभावित मिलीभगत की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई ने भोज परीक्षा के दौरान आयोजित सभी पेपरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। एनएसयूआई ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर कार्रवाई की जानकारी देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो गांधी प्रतिमा स्थल पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।