national
तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए 50 हजार मुफ्त बिजली कनेक्शनों को दी मंजूरी
INT News25 October 2026 at 11:39 am

चेन्नई, 25 अक्टूबर। तमिलनाडु सरकार ने इस साल 50,000 नए कृषि बिजली कनेक्शनों को मंजूरी दी है। इससे सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही, सरकार ने उनकी बिजली खपत पर सब्सिडी देने का भी वादा किया है।