समाचार · मध्य प्रदेश
सीधी में वन्यजीव तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार:पिपराही से पकड़ाए, भाजपा नेता के पौत्र का नाम भी सामने आया; STF की जांच जारी
सीधी में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ स्टेट टाइगर रिजर्व टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार सुबह सीधी-मऊगंज जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पिपराही से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। वन विभाग और STF की टीम ने शनिवार और रविवार को पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी। रविवार शाम करीब 4 बजे तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल सीधी लाया गया। व्यापारी बनकर किया संपर्क STF की टीम वन्यजीव तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान मोबाइल चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि STF ने तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए व्यापारी बनकर संपर्क साधा था। जांच में सांभर, चीतल सहित अन्य वन्यजीवों के अवशेष और मगरमच्छ की खाल मिलने की आशंका भी है। इनको किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में अनमोल सिंह चंदेल (पिता रणबहादुर सिंह चंदेल, निवासी ग्राम बीरा देती, उम्र करीब 25 वर्ष), अभिषेक उर्फ प्रिंस सिंह चंदेल (पिता पुष्पराज सिंह चंदेल, निवासी ग्राम दुधमनिया, उम्र करीब 27 वर्ष) और लल्ला बैगा (निवासी ग्राम जड़कुड़) मुख्य आरोपी हैं। शिव बहादुर सिंह चंदेल के पौत्र मामले में अभिषेक उर्फ प्रिंस सिंह चंदेल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि अभिषेक, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव बहादुर सिंह चंदेल के पौत्र हैं। शिव बहादुर सिंह चंदेल पहले भाजपा की ओर से सिहावल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। आगरा और तमिलनाडू तक नेटवर्क STF की जांच का दायरा सीधी से आगे आगरा और तमिलनाडु तक संभावित नेटवर्क से जुड़ने की बात भी सामने आई है। अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की संभावना को लेकर भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया इस पूरे मामले को लेकर DFO राजेश कन्ना टी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। अस्पताल बना छवनी…