समाचार · पंजाब
स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट पर रेलवे पुलिस:फरीदकोट में चलाया सर्च ऑपरेशन, मेटल डिटेक्टर से जांच; संदिग्ध बैग और लोगों की तलाशी ली
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी थाना फरीदकोट की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फरीदकोट, संधवां, कोटकपूरा, जैतो समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर सर्च ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध सामान और व्यक्तियों की भी जांच की। यह अभियान पंजाब की स्पेशल डीजीपी (रेलवेज) शशि प्रभा त्रिवेदी, आईपीएस के निर्देशों पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जीआरपी थाना फरीदकोट के एसएचओ जसवीर सिंह ने किया। इस दौरान जीआरपी के जवानों के साथ आरपीएफ और जिला पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं। देखिए चेंकिंग के PHOTOS:- लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, टिकट खिड़कियों, पार्सल घर, पार्किंग क्षेत्र व रेलवे ट्रैक की बारीकी से जांच की। यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई, जबकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं गांव संधवां में रेलवे स्टेशन के पास स्पीकर आवास के निकट किसानों के चल रहे धरने को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसानों की ओर से रेलवे ट्रैक पर धरना देने की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। लावारिस व संदिग्ध बस्तु के बारे में पुलिस को सूचित करें-एसएचओ इस संबंध में एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जीआरपी फरीदकोट पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध बैग दिखाई देने पर उसे न छुएं और तुरंत जीआरपी हेल्पलाइन या नजदीकी ड्यूटी कर्मचारी को इसकी सूचना दें। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।