national · उत्तराखंड
उत्तराखंड : पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
INT News15 July 2026 at 05:04 pm

देहरादून, 15 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों से हवाई सेवा से जोड़ा जाए।