समाचार · छत्तीसगढ़
रायगढ़ में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन:अवैध शराब बिक्री करते महिला तस्कर पकड़ाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नषे के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है। जहां पुलिस ने कच्ची शराब व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार है। वहीं खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते छह शराबियों पर कार्रवाई की गई है। जिले के पूंजीपथरा व पुसौर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि पूंजीपथरा निवासी प्रभा लाकड़ा 50 साल अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है। ऐसे में पुलिस ने महिला के घर दबिश दी और 15 लीटर महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखना बताया गया। वहीं पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम हर दिन शराब का सेवन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत जांच की और गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड व तमनार चौक पूंजीपथरा के पास खुले में शराब का सेवन करते हुए अलेक्जेंडर केरकेट्टा 39 साल, अजीत उरांव 29 साल, सुनील शाह 32 साल, प्रमोद साहनी 35 साल, संतोष गिरी 33 साल और रुपेश कुमार यादव 22 साल को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दो अलग-अलग जगह कच्ची शराब पर कार्रवाई
इसके अलावा पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तडोला चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। जहां सोहन किसान 23 साल निवासी तडोला के पास से अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति हरे रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल में हाथ भट्ठी की महुआ शराब लेकर तडोला से पुसौर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोतीलाल किसान 34 साल निवासी तडोला बताया। जिसके बाद पास से पुलिस ने बाइक व अवैध महुआ शराब जब्त करे हुए आगे की कार्रवाई की है।