Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अच्युतानंद गुरु अखाड़े के नए अध्यक्ष बने संदेश तल्लेरा:165 साल पुराने अखाड़े में पूर्व अध्यक्ष पारस जैन के निधन के बाद मिली जिम्मेदारी

INT News20 September 2026 at 07:56 pm

उज्जैन के करीब 165 साल पुराने अच्युतानंद गुरु अखाड़े के नए अध्यक्ष संदेश तल्लेरा बनाए गए हैं। अखाड़े के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन के निधन के बाद 11 सदस्यीय बोर्ड ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। बोर्ड ने युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी और संदेश तल्लेरा के नाम पर सहमति बनी। संस्था लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक कामों से जुड़ी है। ऐसे में अखाड़े के संचालन और प्रबंधन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। अखाड़े से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि अच्युतानंद स्वामी ने देशभर में कई अखाड़ों की स्थापना की थी। उज्जैन में भी उन्हीं के नाम पर अच्युतानंद गुरु अखाड़े की स्थापना हुई। यह संस्था करीब 165 सालों से चल रही है। अखाड़े के अध्यक्ष पद पर इससे पहले मोहनलाल गुप्ता, माधव गोविंद जोशी और राधेश्याम उपाध्याय जैसे लोग रह चुके हैं। पारस जैन के निधन के बाद उनके बड़े बेटे संदेश तल्लेरा को अध्यक्ष बनाया गया है। अब वे संस्था की व्यवस्थाएं और गतिविधियां संभालेंगे।