समाचार · मध्य प्रदेश
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे:VC के सामने एथलेटिक ट्रैक समेत 3 मांगें रखीं; बोले- विश्वविद्यालय की हालत खराब
भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी (BU) के छात्र सोमवार दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि हमने कुलपति के सामने युनिवर्सिटी में एथिलेटिक ट्रैक बनाने समेत तीन मांगें रखी, लेकिन अब तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि 400 मी एथिलेटिक ट्रैक बनाने वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। वीसी भी कहते हैं कि ट्रैक बनना चाहिए। लेकिन फिर भी नहीं बनाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अदंर हेलिपैड बने हैं वे नहीं हटाए जाएंगे। छात्रों का कहना है कि हमारे लिए हैलिपैड से ज्यादा ट्रैक जरूरी है। स्टूडेंट बोले- यहां 300 छात्रों के एक टीचर पढ़ा रहा वहीं दूसरी मांग युनिवर्सिटी में टीचर की कमी है। 300 छात्रों पर 1 टीचर है। जिसकी वजह से ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाती है। पूरा विश्वविद्यालय गेस्ट फैक्लटी पर चल रहा है। छात्रों का कहना है कि इससे अच्छा तो इसे बंद कर दिया जाए। उनकी तीसरी मांग है कि सभी छात्रों का रिजल्ट समय पर निकाला जाए। ज्यादातर कोर्स में छात्रों का रिजल्ट लेट होता है। कई कोर्स जो 2 साल के हैं, उनकी डिग्री तीन साल में मिल रही है। शिक्षा मंत्री, राज्यपाल को भी दे चुके हैं ज्ञापन छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले रजिस्ट्रार, कुलपति, उच्च शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि यह इन मांगों को लेकर तीसरा आंदोलन है। छात्रों के मुताबिक, उनके दो प्रतिनिधि प्रशासन से चर्चा करने भी गए, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उनका कहना है कि प्रशासन बजट नहीं होने का हवाला दे रहा है। सभी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।